Ind vs Zim: वैभव सूर्यवंशी ने अब बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीते दो अवॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Ind vs Zim: वैभव सूर्यवंशी ने अब बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीते दो अवॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (49 गेंद पर 81 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 35 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को इस टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए.

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी से इतिहास रच दिया है. वह महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (किसी भी प्रारूप) में दो बार अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज इतनी कम उम्र में दो अर्धशतक नहीं बना सका था। वैभव सूर्यवंशी ने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले वह टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे.

मात्र 49 गेंदों में 81 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी की और महज 49 गेंदों में 81 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, वह शतक बनाने से 19 रन से चूक गए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 लंबे छक्के लगाए. तीसरे मैच में उनका स्ट्राइक रेट 165.35 था. शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

पीसी:क्रिकइन्फो

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version