Ind vs Zim: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, ये दिग्गज करेगा कप्तानी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Ind vs Zim: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, ये दिग्गज करेगा कप्तानी
Ind vs Zim: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, ये दिग्गज करेगा कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान हो गया है. जिम्बाब्वे ने हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अपनी आखिरी टी20 सीरीज खेली थी, जिसे देखते हुए टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।

ऑलराउंडर वेस्ले मधेवेरे के अलावा तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामाहुरी की चोट के बाद टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर बल्लेबाज तफदज्वा त्सिगा को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम में ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल के अलावा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी भी शामिल हैं. इन तीनों खिलाड़ियों की गिनती अनुभवी खिलाड़ियों में होती है. इस टी20 सीरीज के लिए तनाका चिवांगा को भी टीम में शामिल किया गया था.

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज में चार दिन के अंदर तीन मैच होंगे. सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और आखिरी मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा.

जिम्बाब्वे की टीम इस प्रकार है

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामाहुरी, मिल्टन शुंबा, तफदज़वा त्सिगा।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *