स्पोर्ट्स डेस्क. पहले दो मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला कल श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के शुरू होने से पहले आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 फॉर्मेट और टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है.
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया ने 7 बार पाकिस्तान को हराया है. पाकिस्तान सिर्फ एक बार जीता है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार साल 2021 में मिली थी. ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं. इसमें भी टाई हो गया है.
इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
इसी वजह से कल खेले जाने वाले मैच में एक बार फिर भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है. कल के मैच में सबकी निगाहें इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी. कोलंबो की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए मददगार होने के कारण इस मैच में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल से काफी उम्मीदें होंगी.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
