स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी है। युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।
हरमनप्रीत कौर एक बार फिर टीम की कमान संभालती नजर आएंगी. स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, उमा छेत्री और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा रहे अनुभवी स्पिनर स्नेह राणा और ऑलराउंडर अमनजोत कौर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं वैष्णवी शर्मा और जी कमलिनी को भी जगह नहीं मिली है. भारतीय टीम 17 अप्रैल को अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरनानी, श्रेयंका पाटिल और काशवी गौतम, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौर, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।
पीसी: रूकवुडस्कूल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


