स्पोर्ट्स डेस्क. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (81 रन) और वैभव सूर्यवंशी (78 रन) की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 19 में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया. मैच में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज की। मैच में जडेजा ने टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए. इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं.
इससे पहले सिर्फ हार्दिक पंड्या ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे. यह उपलब्धि हासिल करने वाले रवींद्र जड़ेजा कुल मिलाकर दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में रवींद्र जड़ेजा ने नाबाद 24 रन बनाए. जडेजा ने अपनी पारी में एक चौका लगाया.
गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का बड़ा विकेट लिया.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
