स्पोर्ट्स डेस्क. डोनावन फरेरा (नाबाद 52), यशस्वी जयसवाल (51) और वैभव सूर्यवंशी (43) की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया।
राजस्थान की इस जीत के साथ ही आईपीएल के इस संस्करण में पंजाब की जीत का सिलसिला भी थम गया है. आईपीएल 2026 में उसे पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 222 रन का बड़ा स्कोर बनाया. उनकी ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की पारी खेली. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने भी 22 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली. जवाब में पहले संस्करण की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
राजस्थान के लिए ओपनर यशस्वी जयसवाल ने 43 रनों की तूफानी पारी खेलकर शानदार शुरुआत दी. जयसवाल ने भी 51 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. डोनावन फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को जीत की मंजिल तक पहुंचाया.
प्वाइंट टेबल में पंजाब 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है.
राजस्थान रॉयल्स की नौ मैचों में यह छठी जीत है. वहीं तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वह 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर है. पंजाब 13 अंकों के साथ पहले और आरसीबी 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


