AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी आम आदमी को कीमतों को लेकर किसी तरह की राहत नहीं मिली है. यानी आज भी दोनों ईंधन के दाम नहीं बदले हैं.
गुलाबी नगर जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये मिलेगा. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज प्रमुख शहरों में ये हैं दोनों ईंधन के दाम
अहमदाबाद- पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु- पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद- पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर- पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना- पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
लखनऊ- पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे- पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़- पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
सूरत- पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक- पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
भविष्य में कीमतें बढ़ सकती हैं
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, लोगों को ये राहत अब मिल गई है. आज देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जायेंगे. इसके बाद दोनों ईंधन की कीमतों में कभी भी बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह आम लोगों के लिए बड़ा झटका साबित होगा. सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं।
पीसी: मनी9लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


