जेमिमा की सफलता की कहानी: आंसुओं से वाहवाही तक, सचिन से इरफान तक सब चकित!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
कभी रात-रातभर रोती थीं जेमिमा, अब जमकर हो रही तारीफ, सचिन से लेकर इरफान तक जानें किसने क्या कहा?

सचिन के ‘शाबाश’ से गूंजी जेमिमा की ‘नायिका’ पारी: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा भारत फाइनल में!

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी खास अंदाज में जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर को ‘शाबाश’ कहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत की जीत के हीरो रहीं जेमिमा रोड्रिगेज ने 134 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 127 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। कभी विश्व कप 2022 की टीम में जगह न पाने वाली जेमिमा ने 2025 के विश्व कप में ‘नायिका’ बनकर हर किसी का दिल जीत लिया।

जीत के बाद मैदान पर छलक पड़े जेमिमा के आंसू उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी बयां कर रहे थे। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने खुलासा किया कि विश्व कप 2022 में मौका न मिलने पर वे रात-रात भर रोती थीं, लेकिन हार न मानते हुए उन्होंने वापसी की और आज उसी दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को पछाड़कर 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जीवन की सबसे यादगार पारी। जेमिमा रोड्रिगेज का सहज क्रिकेट देखना शानदार था। वह टीम से अंदर-बाहर होती रहीं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। स्थानीय लड़की डीवाई पाटिल स्टार हैं।”

वहीं, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, “शाबाश जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर, आपने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी और दीप्ति शर्मा, आपने गेंदबाजी से मैच को जीवंत बनाए रखा। तिरंगा इसी तरह लहराते रहो!”

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भारतीय महिला टीम की जीत की तारीफ करते हुए कहा, “भारतीय महिला टीम को शांत और संयमित तरीके से इस लक्ष्य का पीछा करते हुए देखना वाकई सुखद अनुभव था। जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। ऋचा घोष का कैमियो बेहद अहम था।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत और महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई। जेमिमा रोड्रिगेज का शानदार शतक और हरमनप्रीत कौर की शानदार नेतृत्व क्षमता और शानदार पारी। यह भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है।”

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जेमिमा की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “जेमिमा रोड्रिगेज ने महिला विश्व कप सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्रेष्ठता, संयम और विशुद्ध मुंबईकर के जज्बे का प्रदर्शन, जिसने विश्व मंच पर भारत का नेतृत्व किया।”


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version