टी20 क्रिकेट में बना नया विश्व रिकॉर्ड, सिर्फ इतनी गेंदों पर जड़ा अर्धशतक!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
टी20 क्रिकेट में बना नया विश्व रिकॉर्ड, सिर्फ इतनी गेंदों पर जड़ा अर्धशतक!

स्पोर्ट्स डेस्क. महिला टी20 क्रिकेट में अब एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है. यह रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने बनाया है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे महिला टी20 मैच में महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाकर पारी का अंत किया.

कराची में खेले गए इस मैच में फातिमा सना ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सबसे तेज महिला T20I अर्धशतक का सोफी डिवाइन, फोएबे लीचफील्ड और ऋचा घोष का संयुक्त रिकॉर्ड तोड़ दिया. तीनों ने 18-18 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे.

फातिमा ने अपनी पारी से महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. इससे पहले मैरी केली ने 2022 में वार्विकशायर के लिए और लॉरा हैरिस ने इस साल न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश टूर्नामेंट में इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक जमाए थे.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)फातिमा सना सबसे तेज अर्धशतक(टी)फातिमा सना विश्व रिकॉर्ड(टी)महिला टी20आई में सबसे तेज अर्धशतक(टी)पाकिस्तान महिला क्रिकेट(टी)फातिमा सना 15 गेंद पचास(टी)महिला टी20आई रिकॉर्ड


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version