स्पोर्ट्स डेस्क. पहली बार एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व ऑलराउंडर सोबर्स ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई थी।
वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेलने वाले सोबर्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। उन्होंने 1968 में नॉटिंघमशायर के लिए सेंट हेलेंस मैदान पर ग्लेमोर्गन के खिलाफ ऐसा किया था। सोबर्स ने 1953 में 16 साल की उम्र में बारबाडोस के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अगले वर्ष वेस्ट इंडीज टीम में जगह बनाई।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 365 रन की नाबाद पारी भी खेली. सर गैरी सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैचों में 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। उन्होंने 383 प्रथम श्रेणी मैचों में 28,000 से अधिक रन बनाए और 1,000 से अधिक विकेट लिए।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सर गैरी सोबर्स(टी)छह छक्के(टी)हिंदी समाचार(टी)स्पोर्ट्सन्यूज़
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


