टर्निंग पॉइंट: कुलदीप का जलवा, पंत का कमाल!
मैच का रोमांच तब चरम पर पहुंच गया जब कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू चलाया। विकेटकीपर ऋषभ पंत के तेज़ तर्रार हाथों ने रिकेल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 35 रन की अपनी छोटी मगर प्रभावशाली पारी में रिकेल्टन ने 5 चौकों की बदौलत टीम को कुछ ज़रूरी रन दिलाए।
82 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद, साउथ अफ्रीका की उम्मीदें कप्तान टेंबा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के कंधों पर आ गईं। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 82 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 32 रन बनाए, वहीं कप्तान बावुमा ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन जोड़कर टीम को सहारा दिया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


