स्पोर्ट्स डेस्क. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 95 रनों से हरा दिया.
मंधाना और शेफाली के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 209 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 114 रन पर सिमट गई. महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। स्मृति ने 47 गेंदों पर 74 रन बनाए. इसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया. शेफाली ने 38 गेंदों पर 55 रनों का योगदान दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले.
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम के ओपनरों ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच जीत लिया.
शेफाली वर्मा ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल किया.
भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर श्री चरानी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं शेफाली वर्मा ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल किया और 3.2 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके चलते नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. स्मृति मंधाना को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है.
PC:मंधना
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
