टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में अक्षर पटेल तोड़ सकते हैं चहल का ये रिकॉर्ड!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में अक्षर पटेल तोड़ सकते हैं चहल का ये रिकॉर्ड!
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में अक्षर पटेल तोड़ सकते हैं चहल का ये रिकॉर्ड!

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. मैच में वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं.

32 साल के अक्षर पटेल ने अब तक भारत के लिए 93 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 87 पारियों में 94 विकेट लिए हैं. अगर अक्षर पटेल फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट लेने में सफल रहे तो वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है. जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. स्पिन गेंदबाज के तौर पर भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 54 मैचों में 95 विकेट लिए हैं। अगर कुलदीप यादव को फाइनल मैच खेलने का मौका मिलता है तो उनके पास चहल से आगे निकलने का भी मौका होगा. अक्षर पटेल 94 विकेट के साथ तीसरे, रविचंद्रन अश्विन 72 विकेट के साथ चौथे और वरुण चक्रवर्ती 72 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

अक्षर पटेल का अब तक प्रदर्शन ऐसा रहा है

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 35 रन देकर दो बड़े विकेट लिए. फील्डिंग में भी वह तीन बेहतरीन कैच पकड़ने में सफल रहे. इस टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल ने अब तक 6 मैचों में 8 विकेट लिए हैं.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *