स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान टीम कल अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के पास वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बाबर आजम के पास टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. फिलहाल ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. अगर बाबर आजम कल बीस रन बनाने में सफल रहे तो वह टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही गेल का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.
क्रिस गेल ने 343 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 360 पारियों में 12000 टी20 रन पूरे किए थे। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आजम ने अब तक टी-20 फॉर्मेट में 346 मैचों की 334 पारियों में 41.97 की औसत से 11880 रन बनाए हैं.
पीसी:क्रिकेटएडिक्टर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 वर्ल्ड कप(टी)क्रिस गेल
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
