स्पोर्ट्स डेस्क. ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) के तूफानी अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया. यह टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है. इस मैच में टीम इंडिया ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है. टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज टीम सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अब भारतीय टीम के नाम हो गया है।
ईशान किशन और संजू सैमसन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में महज 6.5 ओवर में शतक जड़कर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज टीम शतक (100 रन) बनाने का नया रिकॉर्ड बना लिया है. यानी टीम इंडिया ने महज 41 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा छू लिया. इसके साथ ही नीदरलैंड का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंदों यानी 7 ओवर में 100 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था.
इशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया
सैमसन ने सिर्फ 8 गेंदों पर 22 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने तीन छक्के लगाए. ईशान किशन ने महज 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में वह 6 चौके और 5 छक्के लगाने में सफल रहे. उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं. पावरप्ले में भारत ने 86 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 वर्ल्ड कप(टी)भारतीय टीम(टी)12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
