स्पोर्ट्स डेस्क. ब्रायन बेनेट (नाबाद 63) और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) की शानदार पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया और टी20 विश्व कप 2026 के अपने अंतिम ग्रुप बी मैच में शीर्ष पर रहकर सुपर आठ में प्रवेश कर लिया।
मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 26 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए. इस पारी के दम पर सिकंदर रजा ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इस पारी के लिए रजा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को जीतकर उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रजा ने 39 साल और 301 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का यह अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही सिकंदर रजा बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक उम्र में यह अवॉर्ड जीतने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 301 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल और 331 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी। सिकंदर रजा टी20 विश्व कप में कप्तान के रूप में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
शोएब मलिक पीछे छूट गए हैं
इसके साथ ही जिम्बाब्वे के कप्तान रजा टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं। इस मामले में रजा ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को पछाड़ दिया. यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है, जयसूर्या ने 39 साल 345 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। शोएब मलिक ने 39 साल 279 दिन की उम्र में ऐसा किया.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
