स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले आज से शुरू होंगे. पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. कल भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. वर्ल्ड कप के बीच में साउथ अफ्रीका की नई टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम से एडन मार्कराम को बाहर कर दिया गया है, जो विश्व कप में टीम की कमान संभाल रहे हैं.
टीम की कमान केशव महाराज को सौंपी गई है. आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों का चयन किया गया है.
इसमें एथन बॉश, कॉनर एस्टरहुइज़न, डायने फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना के नाम शामिल हैं। दोनों देशों के बीच यह सीरीज 15 मार्च से शुरू होगी. सीरीज का आखिरी मैच 25 तारीख को खेला जाएगा.
PC:news24
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)दक्षिण अफ्रीका(टी)दक्षिण अफ्रीका टीम(टी)दक्षिण अफ्रीका टीम बनाम न्यूजीलैंड(टी)दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज(टी)दक्षिण अफ्रीका कप्तान(टी)केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका कप्तान(टी)दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टीम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
