
AI समिट में ‘नेपाल मॉडल’ पर बवाल: क्या देश को बदनाम करने की रची गई बड़ी साजिश? दिल्ली पुलिस के चौंकाने वाले दावे
AI Summit Protest: राजधानी दिल्ली में आयोजित हाई-प्रोफाइल AI समिट के दौरान जोरदार प्रदर्शन करने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को 21 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत में दलील दी कि इन आरोपियों ने नेपाल में हुए पिछले विरोध प्रदर्शनों की तर्ज पर ही यहां हंगामा किया। पुलिस का सीधा आरोप है कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को वैश्विक मंच पर धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश थी।
Delhi Police, while seeking remand, said the accused had staged a protest similar to the protest in Nepal. It was a conspiracy to defame the country internationally.
— ANI (@ANI) February 21, 2026
अदालत की कार्यवाही के दौरान जब जांच अधिकारी से पांच दिन की पुलिस कस्टडी की आवश्यकता पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे एक ‘गहरी साजिश’ की बू आ रही है। पुलिस ने बताया कि मौके से कुछ अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इन नेताओं से पूछताछ जरूरी है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया राहुल गांधी का विरोध, देखें वीडियो
फंडिंग और ‘विवादास्पद’ टी-शर्ट की होगी जांच
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कड़ा रुख अपनाते हुए इसे एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया। पुलिस के अनुसार, “आरोपियों का आमना-सामना कराना और डिजिटल सबूतों को खंगालना जांच का अहम हिस्सा है।” पुलिस अब इस बात की भी तहकीकात करेगी कि इस प्रदर्शन के लिए फंडिंग कहां से आई? विशेष रूप से उन टी-शर्ट्स की छपाई का खर्च किसने उठाया, जिन पर “PM is compromised”, “India-US Trade Deal” और “Epstein Files” जैसे गंभीर और विवादास्पद संदेश लिखे हुए थे।
हाई-सिक्योरिटी समिट में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से मची खलबली
गौरतलब है कि शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए AI समिट स्थल के भीतर घुस गए थे और वहां ‘शर्टलेस’ होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अचानक हुए हंगामे के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
The post कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा, AI समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेपाल मॉडल से प्रेरित appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
