अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें

स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू होने जा रहा है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और अमेरिका के साथ मौजूद है।

भारतीय टीम में इस टूर्नामेंट में 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा, जो आईपीएल से इंडिया-ए के लिए खेलते हुए अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. अमेरिका के खिलाफ आज के मैच में सभी की निगाहें वैभव पर होंगी. वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर ली हैं।

भारत ने पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है और चार बार उपविजेता रहा है.

भारतीय टीम ने यह खिताब पांच बार जीता है. टीम इंडिया ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता है। जबकि भारतीय टीम साल 2006, 2016, 2020 और 2024 में उपविजेता रही है। अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम छठी बार इस खिताब को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *