स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली (124) की शतकीय पारी के बावजूद भारत को इंदौर में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच में कीवी टीम ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 337 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम महज 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई.
इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीतकर अपने नाम सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की. उन्होंने यह सीरीज 2-1 से जीती. अपनी शतकीय पारी के दम पर विराट कोहली दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने में सफल रहे हैं. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
इंदौर के होलकर स्टेडियम में विराट कोहली ने पहली बार शतक लगाया है. इसके साथ ही वह अब वनडे में अलग-अलग मैदानों यानी वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने अब तक 35 अलग-अलग स्थानों पर वनडे शतक बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे और शानदार करियर में 34 अलग-अलग मैदानों पर वनडे शतक बनाए थे।
वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग पीछे छूट गए
इस शतक के दम पर विराट कोहली वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका सातवां शतक है. वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग ने इस टीम के खिलाफ छह-छह वनडे शतक लगाए हैं।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)विराट कोहली(टी)दो विश्व रिकॉर्ड(टी)सचिन तेंदुलकर(टी)वीरेंद्र सहवाग(टी)रिकी पोंटिंग
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
