स्पोर्ट्स डेस्क. इस साल युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे दिग्गज मैदान में नजर आएंगे. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCT) की वापसी 3 अक्टूबर को होने जा रही है। इसका खिताबी मुकाबला 18 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा।
इस संस्करण में और भी दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. तीसरे सीजन के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को भी जगह दी गई है. पहले सीज़न का चैंपियन भारत और दूसरे सीज़न का चैंपियन दक्षिण अफ़्रीका बना था. भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने फाइनल में चैंपियन पाकिस्तान को हराया था। इस सीजन में युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली के साथ-साथ डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमुदुल्लाह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे.
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के संस्थापक और सीईओ हर्षित तोमर ने यह जानकारी दी है। इस बारे में उन्होंने कहा कि सीजन तीन बेहद खास होगा. हम लंदन से बाहर जाएंगे और अपने सभी प्रशंसकों को सरप्राइज देंगे।’
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


