स्पोर्ट्स डेस्क. त्रिकोणीय सीरीज में सोमवार को भारतीय ए टीम को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह दूसरी हार है. सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 16 रन बनाये. भारतीय ए टीम को जीत के लिए 17 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 9 रन ही बना सकी. मैच के बाद भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान वैभव काफी गुस्से में भी दिखे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच खत्म होते ही श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे. जब वैभव सूर्यवंशी मैदान से बाहर जा रहे थे तो कथित तौर पर श्रीलंकाई खेमे की ओर से कुछ टिप्पणी की गई. इस पर वैभव सूर्यवंशी नाराज हो गये. टीवी कैमरे में देखा गया कि गुस्से में वैभव ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया. इस घटना ने उन्हें संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए खुला छोड़ दिया है। इस घटना के कारण वैभव को आईसीसी से सजा हो सकती है.
भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया। अगर वीडियो में शारीरिक संपर्क और धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं नजर आईं तो आईसीसी की ओर से सजा और भी कड़ी हो सकती है.
सूर्यांश ने 66 गेंदों पर 72 रन बनाए
मैच में ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने विप्रज निगम के साथ 8वें विकेट के लिए 90 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. सूर्यांश ने 66 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन और निगम ने 51 रन बनाए थे।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
