जयपुर. जयपुर के महिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.
इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या की खबर बेहद दुखद, दर्दनाक और चौंकाने वाली है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं संभाल रहे संविदा नर्सिंगकर्मियों को बेरोजगार करने के बाद अब सरकार उनकी पीड़ा सुनने को भी तैयार नहीं है.
अपनी नौकरी बचाने के लिए हड़ताल पर बैठे युवा साथी नर्सिंगकर्मी की आत्महत्या भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और हठधर्मिता का दुखद परिणाम है।
मुख्यमंत्री जी, यह सिर्फ आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा की गयी हत्या है. आपकी सरकार ने हमें असुरक्षा, बेरोजगारी और मानसिक तनाव की खाई में धकेल दिया है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही संकट में है, फिर भी नर्सिंगकर्मियों को हटाने का फैसला समझ से परे है. सरकार को जवाब देना चाहिए कि एक युवा स्वास्थ्यकर्मी को अपनी जान क्यों देनी पड़ी?
इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा? संविदा कर्मियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
