जयपुर: नौकरी से निकाले जाने के बाद नर्सिंगकर्मी ने की आत्महत्या, बेनीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जयपुर: नौकरी से निकाले जाने के बाद नर्सिंगकर्मी ने की आत्महत्या, बेनीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

जयपुर. जयपुर के महिला अस्पताल में नौकरी से हटाए गए नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दुख जताया है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि दौसा जिले के रहने वाले नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या की बेहद दुखद और दर्दनाक घटना उनके संज्ञान में आई है. मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा सेवा समाप्त करने से वह मानसिक रूप से परेशान था और सिस्टम की प्रताड़ना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया.

राज्य का स्वास्थ्य विभाग आज गंभीर संकट से गुजर रहा है और अक्षम स्वास्थ्य मंत्री के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं. इसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी चिंताजनक है। दीपक खारवाल आत्महत्या मामले को लेकर एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में नर्सिंगकर्मी आंदोलन कर रहे हैं.

मैंने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बात की है और मृतक नर्सिंग कर्मियों के आंदोलनकारी परिजनों एवं प्रतिनिधियों से तत्काल संवाद स्थापित करने तथा उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के निर्देश दिये हैं. दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version