समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने आजम खान को पार्टी का ‘दरख्त’ बताते हुए कहा, “आजम खान साहब हमारी पार्टी के दरख्त की तरह हैं, जिनकी जड़ें जितनी गहरी हैं, उतना ही उनका साया हम सब पर हमेशा रहा है। यह एक बड़ी लड़ाई है, जिसे हम सब मिलकर लड़ेंगे। मैं आजम खान साहब के अच्छे स्वास्थ्य और न्याय की कामना करता हूं। शायद भाजपा देश के इतिहास और राजनीतिक करियर के इतिहास में कोई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है।”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “आजम खान साहब के परिवार पर सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, और ये सभी मामले झूठे हैं। उनकी पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों पर इस सरकार ने गलत मुकदमे लगाए हैं। आजम खान साहब और उनके परिवार को इतनी तकलीफ और परेशानी शायद ही किसी को हुई होगी।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
