जयपुर. गेहूं खरीद को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ समेत प्रदेश भर में गेहूं खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है. हमेशा 30 जून तक चलने वाली खरीद 31 मई और अब 19 जून तक सीमित होने से हजारों पंजीकृत किसान सड़कों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
बारदानों की कमी और धीमी उठान के बीच असामयिक बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे खुले में पड़ा लाखों क्विंटल अनाज भीगने और नमी के कारण रिजेक्ट होने के कारण बर्बाद होने की कगार पर है. खरीद की समय सीमा नजदीक आ रही है, ऐसे में यदि शीघ्र तिथि नहीं बढ़ाई गई तो किसानों को औने-पौने दाम पर बिचौलियों को अपनी फसल बेचनी पड़ेगी।
गहलोत ने कहा कि मेरी राज्य सरकार से मांग है कि हर बार की तरह खरीद की अंतिम तिथि तुरंत बढ़ाकर 30 जून की जाए, खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और मंडियों से गेहूं के उठाव में तेजी लाकर किसानों को राहत दी जाए.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


