जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने राज्य की भजनलाल सरकार पर भी तंज कसा. इसकी जानकारी गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने एक्स के जरिए बताया कि उन्होंने जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और स्थिति का जायजा लिया. यहां बेहद मार्मिक स्थिति है, स्थानीय लोगों में सरकार और प्रशासन की असंवेदनशीलता को लेकर गुस्सा है.
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि घटना के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई. यदि यह समय पर आ जाता तो शायद जनहानि कम होती। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान की राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो गई, कई लोगों की जान चली गई और सरकार के किसी भी बड़े नेता ने वहां जाना भी उचित नहीं समझा। अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और जयपुर के जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पीड़ितों को पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.
हादसे में आठ लोगों की जान चली गई
आपको बता दें कि मंगलवार को खोह नागोरियान इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था. इस धमाके में 8 लोगों की जान चली गई. इस दुखद हादसे के बाद पुलिस हरकत में आई और रिहायशी इलाके में बड़ी छापेमारी की और जावेद नगर से 4 और अवैध पटाखा फैक्ट्रियों की तलाश कर उन्हें तुरंत जब्त कर लिया.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
