खुला आसमान, ठप ज़ुबान: बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS पर पाबंदी!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
खुला आसमान, ठप ज़ुबान: बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS पर पाबंदी!
बरेली में आज रात से 48 घंटे के लिए टेलीकॉम सेवाएं निलंबित, नेट-SMS सेवा पूरी तरह बंद रहेंगी

बरेली में मोबाइल डेटा और SMS सेवाएं ठप: शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम

बरेली जिले में अब न तो आप SMS भेज पाएंगे और न ही मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। आदेश के मुताबिक, जिले में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की SMS सेवाएं और मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाएं (ब्रॉडबैंड, FTTH, ADSL, DSL, वायरलेस सहित) पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से चित्र, वीडियो और टेक्स्ट जैसी सामग्री के प्रसार से भावनाओं को भड़काने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। यह कदम जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *