AMN. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन नबीन 27 अप्रैल को पहली बार राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान उनका राज्य के बूथ कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने का कार्यक्रम है.
नितिन नबीन सरकार और संगठन के कामकाज का भी जायजा लेंगे. वह अपने राज्य दौरे पर सबसे पहले टोंक जाएंगे. यहां से उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित सात जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा. फिर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे.
नितिन नबीन विशेष विमान से सुबह 10:55 बजे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ रहेंगे.
पीसी:bjp.org
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


