जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यालय में वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अंत्योदय’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए राजस्थान के हर गांव और ढाणियों तक सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.
इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इस अभियान के जरिए लोगों को सशक्त बनाने में सेतु का काम करेंगे और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ का पर्दाफाश भी करेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कार्यालय में वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
