कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अब कांग्रेस नेताओं को ये सलाह दी है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अब कांग्रेस नेताओं को ये सलाह दी है
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने अब कांग्रेस नेताओं को ये सलाह दी है

AMN. राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने की घटना के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अब इस पर भजनलाल सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है. खबरों के मुताबिक कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस को इस मामले में राजनीति न करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस टिप्पणी कर रही है, ऐसे समय में ऐसा नहीं करना चाहिए.

इस दौरान उन्होंने कहा कि टेंडर देना राज्य सरकार के हाथ में नहीं है, इसका फैसला केंद्र सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय करता है. मुझे नहीं लगता कि कम अनुभव वाली कंपनियों को टेंडर दिया गया है, ऐसे समय में कांग्रेस को कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. आपको बता दें कि इस रिफाइनरी का उद्घाटन आज पीएम मोदी द्वारा किया जाना था.

पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *