जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जलवायु परिवर्तन आज हमारे सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है, जिसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना हम सभी की साझी और परम जिम्मेदारी है।
कांग्रेस सरकार ने हमेशा प्रकृति और विकास के बीच संतुलन को प्राथमिकता दी है। हमने अपने कार्यकाल में जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में पार्क बनाकर ‘ग्रीन लंग्स’ का विस्तार किया, हर जिले में ‘लव-कुश वाटिकाएं’ स्थापित कीं और ‘ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट इन राजस्थान’ (टीओएफआर) जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक और ठोस काम किया।
अशोक गहलोत ने कहा कि आइए आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. हमारा यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य की नींव रखेगा। यही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति हमारी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


