जयपुर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायती राज विभाग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मामले में मंत्री पर भी निशाना साधा है. डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जब भ्रष्टाचार का स्तर चरम पर पहुंच जाएगा, जब मंत्री के संरक्षण में कमीशनखोरी का खेल चल रहा होगा तो कार्रवाई कैसे होगी? भाजपा सरकार में पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कर्मचारी संगठनों को निरीक्षण के बहिष्कार का ऐलान करना पड़ रहा है.
भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को मैंने विधानसभा में भी उठाया था और साफ तौर पर कहा था कि विभाग में इतनी लूट मची है कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर झूठे मुकदमे, निलंबन और कार्रवाई की धमकी देकर नियम विरुद्ध काम कराया जा रहा है.
लेकिन सवाल यह है कि कार्रवाई कौन करे? जब भ्रष्टाचार के दांव ऊपर तक पहुंच जाएं और सारा खेल मंत्री के संरक्षण में खेला जा रहा हो तो दोषियों पर हाथ डालने की हिम्मत कौन करेगा? आज कर्मचारी और अधिकारी मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मुखिया चुप हैं. राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि मंत्री जी किन लोगों को बचा रहे हैं, क्या इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी या संरक्षण मिलता रहेगा?
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


