जयपुर. तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस संबंध में सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक रैंकिंग में राजस्थान को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम स्थान मिलना और राज्य को प्रतिष्ठित (विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार 2026) से सम्मानित किया जाना हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य नीतियों और तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में निरंतर समर्पित प्रयासों की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.
भजनलाल ने कहा कि यह सम्मान जन जागरूकता, प्रभावी नीति क्रियान्वयन और स्वस्थ राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारी सामूहिक और निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम, चिकित्साकर्मियों, जिला प्रशासन, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


