हॉलीवुड के वर्सटाइल अभिनेता, लेखक और निर्देशक जॉन क्रासिंस्की (John Krasinski) इन दिनों अपनी आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘जैक रायन: घोस्ट वॉर’ (Jack Ryan: Ghost War) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान क्रासिंस्की ने भारतीय सिनेमा के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए बॉलीवुड की जमकर सराहना की है। उन्होंने भारतीय फिल्ममेकिंग की तारीफ में यहाँ तक कह दिया कि यह दुनिया की “सबसे बेहतरीन फिल्ममेकिंग” में से एक है।
रणवीर सिंह और ‘धुरंधर’ पर जॉन का दिलचस्प रिएक्शन
एक खास इंटरव्यू के दौरान जब जॉन क्रासिंस्की से भारतीय जासूस हमज़ा अली मज़ारी/जसकीरत सिंह रंगी के किरदार के संदर्भ में सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब बेहद चर्चा बटोर रहा है। यह सवाल इसलिए खास था क्योंकि फिल्म में एक आम आदमी की देश के लिए जान जोखिम में डालने की कहानी है।
क्रासिंस्की ने ईमानदारी से जवाब देते हुए कहा: “मैंने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन भारतीय सिनेमा का स्तर हमारी सबसे बेहतरीन फिल्ममेकिंग का प्रतीक है। मेरे कई हॉलीवुड निर्देशक दोस्त, जो खुद बेहतरीन फिल्में बनाते हैं, वे अक्सर भारत के सिनेमाई काम को देखकर दंग रह जाते हैं।”
इसे भी पढ़ें: ‘ना आना मौत अभी किरदार बाकी है’, पंजाबी सिंगर Inder Kaur की मौत के बाद उनकी 5 साल पुरानी पोस्ट हुई वायरल, सुक्खा पर हत्या का केस दर्ज
विश्व स्तर पर ‘The Office’ के ‘जिम हैल्पर्ट’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले क्रासिंस्की ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ देखने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले बेहतरीन काम को देखना उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक होता है।
लेखन का अनोखा मंत्र: ‘एंड क्रेडिट्स’ से शुरू होती है कहानी
‘जैक रायन: घोस्ट वॉर’ के सह-निर्माता और सह-लेखक के रूप में जॉन क्रासिंस्की ने अपने लेखन की प्रक्रिया का एक दिलचस्प राज खोला। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का आईडिया उनके जेहन में लंबे समय से था, खासकर तब से जब वे मशहूर निर्देशक गाय रिची के साथ ‘फाउंटेन ऑफ यूथ’ (Fountain of Youth) प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग शुरू, Cape Town में Rohit Shetty के जांबाज तैयार, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे शो?
लेखन के अपने फॉर्मूले पर बात करते हुए जॉन ने कहा कि वे किसी भी फिल्म की वास्तविक स्क्रिप्ट लिखना तभी शुरू करते हैं, जब उन्हें अपने दिमाग में फिल्म के ‘एंड क्रेडिट्स’ (अंतिम सीन) साफ नजर आने लगते हैं। जब तक फिल्म का अंत स्पष्ट नहीं होता, तब तक वे कागज पर कलम नहीं चलाते।
20 मई को ‘प्राइम वीडियो’ पर मचेगा धमाका
प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि टॉम क्लैंसी की जासूसी दुनिया का हिस्सा ‘जैक रायन: घोस्ट वॉर’ 20 मई को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दस्तक दे रही है। इस बार कहानी में सीआईए एनालिस्ट जैक रायन को एक बागी ‘ब्लैक-ऑप्स’ यूनिट की चुनौतियों से जूझते दिखाया जाएगा। दर्शकों को इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में कूटनीति, जासूसी के छिपे हुए राज और कड़वे सच का एक रोमांचक संगम देखने को मिलेगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


