जयपुर. पेपर लीक को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर पिछली अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय, राजापार्क में बहुउद्देशीय सभागार के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए थे, लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है.
हमारी सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी क्षेत्र में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियाँ दी जा चुकी हैं। 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है और 1 लाख से ज्यादा पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है.
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल छात्रों में संस्कारों के बीज बोते हैं. शिक्षक छात्रों को जीवन में ज्ञान देकर मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आदर्श विद्या मंदिर संस्थान सिर्फ एक विद्यालय नहीं है बल्कि समाज में निस्वार्थ सेवा, सहयोग और करुणा की भावना भी फैला रहा है। यह स्कूल बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी जोर देता है।
हमारी सरकार शिक्षा को मजबूत करने के लिए तत्परता से काम कर रही है
सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर मजबूत करने के लिए तत्परता से काम कर रही है. हम पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा पर काम करते हुए अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
