AMN. 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते आज दोपहर से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके चलते आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर संभाग के जिलों और आसपास के इलाकों में फिर से आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है. इस कारण अप्रैल का पहला सप्ताह बारिश वाला रहेगा।
नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर राज्य के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में देखने को मिलेगा. यहां आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है. बारिश की गतिविधियां प्रदेश के किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम(टी)मौसम चेतावनी(टी)नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय(टी)राजस्थान भारी बारिश(टी)आंधी(टी)बारिश चेतावनी(टी)ओलावृष्टि(टी)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)राजस्थान तापमान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
