जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों बांसवाड़ा दौरे पर हैं. उन्होंने आज सुबह बांसवाड़ा जिले की चूड़ादा ग्राम पंचायत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मां बाड़ी केंद्र में मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों से बातचीत की.
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज सुबह बांसवाड़ा जिले की चूड़ादा ग्राम पंचायत के दौरे के दौरान ग्रामीण परिवेश की सहजता, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण ने मन को विशेष सकारात्मकता और ऊर्जा से भर दिया.
गाँव की आत्मीयता राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का सुन्दर प्रतिबिंब है। इस अवसर पर मां बाड़ी केंद्र में मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों से आत्मीय संवाद हुआ। इसके अलावा उन्होंने जन नेता एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत मामा बालेश्वर दयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
ग्रामीण जनता का प्यार और विश्वास हमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। हमारी डबल इंजन सरकार अंतिम पंक्ति के हर गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
पीसी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


