महाशिवरात्रि के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
महाशिवरात्रि के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका, दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।सरे शहर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से देर रात तक हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे.

भक्तों की भारी भीड़ के कारण मंदिर के अंदर दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। कई श्रद्धालुओं को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा, जिससे मंदिर परिसर में विशेष रौनक रही।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बम बम भोले के जयकारों और भजन मंडलियों के मधुर भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूरा परिसर भगवान शिव की भक्ति में रंगा नजर आया। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गयी थी. यहां तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। सेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भक्तों की सेवा करते दिखे।

इस अवसर पर अन्य धार्मिक एवं सामाजिक हस्तियों के साथ-साथ सरे मेयर ब्रेंडा लॉक, विधायक मनदीप धालीवाल एवं पार्षद लिंडा एनिस ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करायी. सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं विनय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने साबित कर दिया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का पालन विदेशों में भी पूरी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस मौके पर यासीन वहला, राज अली, सैफ बलराम बल्ली और कानूनी सलाहकार रेलीशानुर रंधावा भी मौजूद थे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version