व्याख्याता मनोहर लाल भादू की मौत को लेकर डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- आत्महत्या नहीं, बीजेपी सरकार में…
जयपुर. राजधानी जयपुर में निलंबित व्याख्याता मनोहर लाल भादू की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इसी संबंध में आज डोटासरा ने कहा
मृतक के सुसाइड नोट में एसओजी अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोपों को नजरअंदाज करना न्याय की हत्या है। यह मामला न केवल एसओजी की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली को भी उजागर कर रहा है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसिक दबाव, उत्पीड़न और कार्रवाई का डर झेलना पड़ रहा है. प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों को डराने-धमकाने और फंसाने का खेल चल रहा है.
राज्य सरकार को इस मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई हो और सच्चाई सामने आये, ताकि भविष्य में कोई अन्य कर्मी व्यवस्था का शिकार न हो.
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


