जयपुर. बांदीकुई में बाइक चोरी के शक में युवक दिनेश कुमार मीना की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि बांदीकुई में बाइक चोरी के संदेह में युवक दिनेश कुमार मीना की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करना और अजमेर में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटना राज्य में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का गंभीर उदाहरण है.
अगर लोग कानून अपने हाथ में लेकर किसी की हत्या कर दें तो इसे कानून का राज नहीं कहा जा सकता. स्पष्ट है कि आज राजस्थान अराजकता का शिकार हो गया है। उस मां पर क्या बीत रही होगी, जिसका बेटा उसकी आंखों के सामने इस तरह मारा गया? इस पूरी घटना के दौरान पुलिस कहां थी यह भी बड़ा सवाल है.
गहलोत ने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार की तरह राज्य में फिर से मॉब लिंचिंग की घटनाएं होने लगी हैं. यह गृह विभाग और पुलिस की विफलता को दर्शाता है. अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं तो भाजपा को सत्ता में बने रहने का क्या नैतिक अधिकार रह जाएगा?
PC:hindi.moneycontrol
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


