जयपुर. प्रदेश में 142 कोचों की भर्ती रद्द करने को लेकर अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक खबर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
आरएलपी सांसद ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन सरकार खेल प्रतिभाओं को लेकर गंभीर नहीं है, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से हमारा सवाल है कि राजस्थान के खिलाड़ी दूसरे राज्यों में पलायन करने को क्यों मजबूर हैं?
क्या राजस्थान में खिलाड़ियों को अब कोच की बजाय सिर्फ विज्ञापनों और घोषणाओं से ही ट्रेनिंग दी जाएगी? भाजपा सरकार शायद महाभारत का नया संस्करण लिख रही है, जिसमें अर्जुन तो चाहिए लेकिन द्रोणाचार्य नहीं। खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद तो है, लेकिन उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए कोच देने की इच्छा नहीं है। मुख्यमंत्री जी, राजस्थान के युवाओं के सपनों से कब तक खिलवाड़ होता रहेगा?
पीसी:दक्षिणी भारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


