जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जिस तरह पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भर्तियों में आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय किया गया था, अब उसी तर्ज पर राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है. सरकार द्वारा आरक्षण के साथ खिलवाड़ करना संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है।
एलडीसी भर्ती इसका बड़ा उदाहरण है. मेरे संज्ञान में यह भी आया है कि सरकार वनपाल, चतुर्थ श्रेणी सहित अन्य भर्तियों में आरक्षण संबंधी प्रावधानों और नियमों की अनदेखी कर आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। मैं मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहता हूं कि भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों पर तुरंत संज्ञान लें और विसंगतियों को दूर कर ओबीसी के साथ एससी, एसटी और एमबीसी वर्ग के युवाओं के साथ न्याय करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। किसी भी भर्ती में आरक्षण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


