AMN. जयपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बेनीवाल को सुबह 11 बजे संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली पहुंचकर साथी विपक्षी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करनी थी. एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली फ्लाइट (एआई 1834) के निर्धारित समय रात 8:50 बजे उड़ान नहीं भर पाने पर बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया. विमान ने एक घंटे 20 मिनट की देरी से करीब 10:10 बजे उड़ान भरी.
बेनीवाल ने सुबह एक्स के माध्यम से कहा कि आज सुबह 11 बजे संसद के चल रहे मानसून सत्र के शुरू होने से पहले मुझे जयपुर से दिल्ली पहुंचना था और साथी विपक्षी सांसदों के साथ संसदीय कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा करनी थी, लेकिन एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली उड़ान संख्या एआई 1834 निर्धारित समय के बाद अभी तक दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाई है, जबकि जयपुर से इसकी उड़ान का निर्धारित समय सुबह 08:50 बजे है. देश में हर दिन उड़ानों की देरी और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु इस गंभीर समस्या पर चुप हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का एयरलाइंस के संचालन और शेड्यूल पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है।
सरकार को यह समझने की जरूरत है कि देश की विमानन व्यवस्था में जवाबदेही और यात्रियों के समय का सम्मान सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और इससे लगातार मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार देरी हो रही है, लेकिन सरकार न तो एयर इंडिया की जवाबदेही तय करती है और न ही सुधार के प्रयास करती है.
पीसी:फेसबुक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


