AMN./strong>. केंद्र सरकार ने पेपर लीक से जुड़ा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक आज सदन में पेश किया था. इसे केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने पेश किया. हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे लोकसभा में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर बहस की मांग करने लगे.
खबरों के मुताबिक, विपक्षी सांसदों के हंगामा करने पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैं शाम 5 बजे तक का समय दे रहा हूं. सरकार और विपक्षी सांसदों को आम सहमति बनानी चाहिए. विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा आज दोपहर 12 बजे, 2 बजे और फिर शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
राज्यसभा में भी यही देखने को मिला. यहां भी सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने पर एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया. आपको बता दें कि NEET पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
PC:महामीडियान्यूज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


