जयपुर. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री कहने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में काफी कुछ कहा है.
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि संयोग, प्रयोग, विरोध या जुबान की नींद? राजस्थान में इन दिनों संबोधन की राजनीति काफी चर्चा में है. पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को मुख्यमंत्री नामित किया. तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था और आज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री कहा.
हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि अब सवाल यह है कि क्या यह महज एक संयोग है या सत्ता और सिस्टम के भीतर चल रहा कोई प्रयोग है? क्या ऐसा संभव है कि जुबान वही सच बोल रही है जिसे राजनीति छुपाने की कोशिश कर रही है? राजस्थान की जनता भी हैरान है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है और सरकार किसके भरोसे चल रही है?
पीसी:इचौक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


