AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी कंपनियों ने कीमतें कम न करके आम लोगों को राहत नहीं दी है. बढ़ी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है.
आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. आज भी देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये, डीजल 95.55 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये, डीजल 98.80 रुपये
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये, डीजल 100.92 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये, डीजल 104.40 रुपये
बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम जारी करती हैं। हालांकि, लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतें कम नहीं हुई हैं। अमेरिका-ईरान विवाद के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम बढ़ा दिए थे. अब लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
पीसी: आउटलुकबिजनेस।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


