पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी: भजनलाल शहर की ख़बरें हिंदी में

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पश्चिम बंगाल में 'डबल इंजन' सरकार आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी: भजनलाल शहर की ख़बरें हिंदी में
पश्चिम बंगाल में 'डबल इंजन' सरकार आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी: भजनलाल शहर की ख़बरें हिंदी में

AMN. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. पार्टी के शीर्ष नेता यहां जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. राजस्थान के सीएम भजनलाल भी यहां प्रचार मैदान में उतर गए हैं. भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक भव्य ‘रोड शो’ में शामिल हुए. इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है. भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के खिलाफ विकास और सुशासन के संकल्प के साथ सिलीगुड़ी में भव्य ‘रोड शो’ में भाग लेकर उन्हें जनता का अपार स्नेह मिला। अब बंगाल में खिलेगा कमल, गूंजेगी भाजपा का संकल्प। साथ ही उन्होंने ‘लघु उद्योग भारती’ के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और अपने साथी उद्यमियों को संबोधित किया.

भजनलाल ने कहा कि देश के पुनर्निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे लघु उद्योगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान डबल इंजन की गति से औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार आने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

कोलकाता पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भजनलाल शर्मा का सम्मान किया

कोलकाता पहुंचने पर भजनलाल शर्मा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया. इस संबंध में भजन लाल ने कहा कि कोलकाता एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और अपार स्नेह के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यकर्ताओं का ये उत्साह और संकल्प इस बात का ऐलान है कि बंगाल में अब परिवर्तन निश्चित है। हम सब मिलकर बंगाल में जीत की नई इबारत लिखेंगे और ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करेंगे।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *