जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपराध को लेकर एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की राजधानी जयपुर अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है.
ऐसी घटनाएं राज्य के अन्य इलाकों में लगातार हो रही थीं, लेकिन अब जयपुर में सरेआम चाकूबाजी, लाठियों से हमले और लूटपाट से साबित होता है कि सरकार पूरी तरह से अपना नियंत्रण खो चुकी है और गिरोहों को खुली छूट दे दी गई है. आए दिन लूटपाट, मारपीट और गुंडागर्दी आम बात हो गई है. आए दिन अखबार ऐसी खबरों से भरे रहते हैं.
इस संबंध में गहलोत ने आगे कहा, क्या यही भाजपा सरकार का ‘सुशासन’ है? जयपुर देश में पर्यटकों के लिए टॉप पर बना हुआ है. अगर यहां ऐसी घटनाएं होती रहीं तो पर्यटक भी यहां आने से पहले सोचेंगे। राजस्थान की भाजपा सरकार और जयपुर पुलिस कुम्भकर्णी नींद से कब जागेगी?
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


