जयपुर. राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही आज से 16वीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे झूठ का पुलिंदा बताया है.
कांग्रेस नेता जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि यह कोई संबोधन नहीं है, यह झूठ का पुलिंदा है, जो इन लोगों ने महामहिम से पढ़वाया है. आप देखिए, इसमें जो बातें कही गई हैं, वो जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रही हैं. जब वे किसानों के बारे में बात कर रहे थे और कह रहे थे कि हमने किसानों को खाद और डीएपी दे दी है, तो किरोड़ी लाल जी मुस्कुराते हुए पूछ रहे थे कि कहां दिया है. यह सब नकली था, मैंने इसे स्वयं पकड़ा।
जूली ने कहा कि किसान को खाद नहीं मिल पाई, ब्लैक में खाद पहुंची है। वे 2027 में किसानों को दिन में बिजली देने की बात तो कर रहे थे, लेकिन किसानों को बिजली ही नहीं मिल रही है, इस पर बात नहीं की. जब उन्होंने कहा कि हम पेंशन दे रहे हैं तो सदस्यों ने बताया कि पिछले 5-5, 6-6 माह से दिव्यांगों, बुजुर्गों और विधवा बहनों की पेंशन नहीं आ रही है. यही हाल है इस सरकार का.
उन्होंने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की बात की तो यह बजट की पहली घोषणा है. 2 साल बीत गए और एक कदम भी नहीं उठाया गया. वे यमुना जल समझौते के बारे में बात कर रहे थे कि हम झुंझुनू, सीकर, चूरू में यमुना समझौते से पानी लाएंगे, बजट का 1 इंच या एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया।
किसान पूरे साल धरने पर बैठे रहे हैं
जूली ने कहा कि वे ईआरसीपी के बारे में बात कर रहे थे, एक शब्द भी नहीं कहा गया। इंदिरा गांधी नहर की बात कर रही थीं, बजट पहले से कम खर्च हो रहा है और किसान साल भर धरने पर बैठे रहते हैं. किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात कही गई थी, जो सरासर झूठ है। चारों तरफ मांग है कि फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए, लेकिन सरकार ने नहीं खरीदी.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
